Showing posts with label राजनीति. Show all posts
Showing posts with label राजनीति. Show all posts
जिस सीट पाने के लिए अखिलेश से अलग हुईं अपर्णा, BJP ने भी नहीं दिया

जिस सीट पाने के लिए अखिलेश से अलग हुईं अपर्णा, BJP ने भी नहीं दिया

 उत्तर प्रदेश चुनाव में जैसे-जैसे भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो रही है, एसपी से भाजपा में गई अपर्णा यादव के लिए टिकट का विकल्प कम होता जा रहा है. मंगलवार को जारी लिस्ट में लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक को और सरोजनी नगर से राजराजेश्वर सिंह को टिकट मिलने के बाद. कयास लगाए जा रहे थे कि इन दोनों में से 


किसी एक सीट से अपर्णा यादव उम्मीदवार बन सकती हैं. अब सवाल यह है कि अपर्णा यादव एसपी छोड़कर बीजेपी में क्यों गईं? विवाद टिकट को लेकर था, वो तो बीजेपी में भी नहीं मिला. तो फिर वहां जाने की वजह क्या रही है? वह बीजेपी में रहकर क्या हासिल करना चाहती हैं?

बीजेपी सरकार में डकैती में कमी हुई- बोले अमित शाह

बीजेपी सरकार में डकैती में कमी हुई- बोले अमित शाह

बीजेपी केंद्रीय गृह अमित शाह ने गाजियाबाद के लोनी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनाने के बाद डकैती में कमी हुई है। अमित शाह के इस बयान को सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी और उन्हें रोजगार की याद दिलाने लगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में डकैती में 70% की कमी हुई है। लूट में 69% कर कमी आई है, हत्या में 29% की, बलात्कार में 30% की एवं अपहरण में 35% की कमी हुई है। उनके इसी बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब प्रतिक्रिया दी।

योगी आदित्यनाथ का ऐलान, बीजेपी हर महीने मुफ्त में देगी डबल राशन

योगी आदित्यनाथ का ऐलान, बीजेपी हर महीने मुफ्त में देगी डबल राशन

 यूपी में चुनावों के पहले योगी आदित्यनाथ ने एक रैली को संबोधित करते हुए लोगों से वादा किया कि अगर उनकी सरकार आती है तो वे प्रत्येक परिवार को हर महीने में दो बार राशन उपलब्ध कराएंगे.


योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि ‘डबल डोज़ वैक्सीन की तरह ही बीजेपी अब लोगों को हर महीने फ्री में डबल डोज़ राशन भी उपलब्ध कराएगी.’

PM Kisan Scheme नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जल्दी से जमा कर दें ये डॉक्युमेंट वरना नहीं आएगा पैसा

PM Kisan Scheme नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जल्दी से जमा कर दें ये डॉक्युमेंट वरना नहीं आएगा पैसा

 PM Kisan Yojana: सरकार ने इस स्कीम में बड़ा फेर बदल किया है. अब अगर किसी को इस स्कीम का फायदा लेना है तो उनके पास राशन कार्ड होना जरूरी है.


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम का फायदा लेने वाले लाभर्थियों के लिए जरूरी सूचना है. सरकार (Central Government) ने इस स्कीम में बड़ा फेरबदल किया है. अब अगर किसी भी इस स्कीम का फायदा लेना चाहते है तो आप के पास राशन कार्ड होना जरूरी है यानी आप बिना राशन कार्ड के इस योजना का फायदा नहीं ले पाएंगे. 

 इस योजना के तहत होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार यह कदम उठी रही है. ऐसा देखा जा रहा है कि कई अपात्र लोग इस पीएम किसान योजना का फायदा ले रहे हैं. इसी वजह से सरकार नियमों में बदलाव करने जा रही है. अब योजना का फायदा लेने के लिए राशन कार्ड पूर्ण रूप से जरूरी होगा. 


पोर्टल पर देनी होगी जानकारी

अब आपको इस योजना का फायदा लेने के लिए पोर्टल पर आवेदन करेंगे तब आपको वहां पर राशन कार्ड की डिटेल्स भी देनी होगी. इसके बाद ही आप आगे की प्रोसेस कर पाएंगे बिना राशन कार्ड के आपको ये पैसा नहीं मिलेगा. इसके साथ में आपको राशन कार्ड को पीडीएफ फॉर्म में भी अपलोड करना होगा. 


किन लोगों को नहीं मिलता है फायदा

पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा उन लोगों को नहीं मिलता है जो इनकम टैक्स भरते हैं. इसके अलावा डॉक्टर, टीचर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील, इंजीनियर, आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशनल्स को भी इस स्कीम का फायदा नहीं मिलता है.

भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला पहला 5G स्मार्टफोन

भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला पहला 5G स्मार्टफोन



जनवरी 2022 में भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन Vivo V23 5G सीरीज है। Vivo V23 5G सीरीज के तहत भारतीय बाजार में Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। Vivo V23 Pro 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है जिसके रंग अपने आप बदलते हैं। Vivo V23 5G सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा।