Showing posts with label सहयोग. Show all posts
Showing posts with label सहयोग. Show all posts
वैक्सीनेशन केंद्रों पर फ्री बनेंगे आयुष्मान कार्ड, आवेदक दिखाना होगा सिर्फ आधार कार्ड

वैक्सीनेशन केंद्रों पर फ्री बनेंगे आयुष्मान कार्ड, आवेदक दिखाना होगा सिर्फ आधार कार्ड


ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटरों (CSC) पर वैक्सीनेशन के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड भी फ्री  बनाए जाएंगे। ये सुविधा गुरुवार से सभी सीएससी केंद्र पर शुरू कर दी गई है। 


मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकंदन ने बताया कि इन सभी  सेंटरों पर जो लोग वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं, उनको आधार कार्ड ले जाना होता है। वैक्सीन लगवाने के साथ वहीं पर आयुष्मान कार्ड बनाने की भी व्यवस्था की गई है। और कोई भी आधार कार्ड दिखाने के बाद अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड फ्री  बनवा सकता है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनने मात्र से किसी भी अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का  एक परिवार का बीमा हो जाएगा। वह अपना इलाज इस कार्ड के माध्यम से करवा  सकता है।


सीडीओ ने बताया कि अभी कोरोना थमा नहीं है।  ऐसे में आयुष्मान कार्ड सभी लोगों के लिए बहुत ही  लाभदायक होगा। उन्होंने कहा  कि यदि कहीं वैक्सीन का शिविर लगा है तो उसमें आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण कराकर 


वहां से भी आयुष्मान कार्ड को  बनवाया जा सकता है। उन्होंने कहा  कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी 15 विकास खंडों में वैक्सीनेशन का काम जोरों पर  चल रहा है। ग्राम निगरानी समितियां ग्रामीणों को वैक्सीनेशन कराने के लिए घर-घर जाकर जागरूक करने का भरकस प्रयास  कर रहीं हैं।  

भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला पहला 5G स्मार्टफोन

भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला पहला 5G स्मार्टफोन



जनवरी 2022 में भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन Vivo V23 5G सीरीज है। Vivo V23 5G सीरीज के तहत भारतीय बाजार में Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। Vivo V23 Pro 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है जिसके रंग अपने आप बदलते हैं। Vivo V23 5G सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा।