500 रुपये का नोट असली है या नकली? इन 15 तरीकों से करें चेक
आपके घर में 500 का नकली नोट का आना कोई नई बात नहीं है। समय-समय पर लोगों के साथ धोखाधड़ी होती रहती है और वे नकली नोट ले लेते हैं। कहीं आपकी जेब में पड़ा नोट भी नकली तो नहीं है? नोट असली है या नहीं, यह जानना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नकली नोट की पहचान कुछ बिंदु बताए हैं।
1. अगर आप 500 रुपये के नोट को लाइट के सामने रखेंगे, तो कुछ खास जगहों पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा।
2. अगर आप आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर नोट को रखेंगे, तो भी कुछ खास जगहों पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा।
3. कुछ जगह आपको देवनागरी में भी 500 लिखा हुआ दिखाई देगा।
4. नोट पर आपको India लिखा हुआ दिखाई देगा।
5. जब आप नोट को थोड़ा टेढा करेंगे, तो सिक्योरिटी थ्रेड का कलर हरे से नीले में बदलता हुआ दिखेगा।
6. आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी तरफ ही होगा।
7. नोट पर आपको महात्मा गांधी की फोटो और इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क दिखाई देगा।
8. नोट के ऊपर लेफ्ट की तरफ और नीचे राइट की तरफ छपे नंबर बाएं से दाएं बढ़ते हैं।
9. नोट पर लिखे 500 का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाता है।
10. 500 के नोट के दाईं ओर अशोक स्तंभ है।
11. 500 के नोट पर प्रिंट वर्ष देखा जा सकता है।
12. स्वच्छ भारत का लोगो इसके स्लोगन के साथ ही छपा होता है।
13. सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल होता है।
14. नोट पर भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की एक तस्वीर होती है।
15. साथ ही देवनागरी में 500 भी छपा होगा।
Posted by